ब्राजील में लुला-राज, चौथी बार राष्ट्रपति

· Indore

ब्राजील में लुला-राज, चौथी बार राष्ट्रपति

ब्राजीलिया। लुइस इनासियो लुला दा सिल्वा ने चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति का चुनाव जीत कर नया रिकॉर्ड बनाया है। लुला दा सिल्वा (80) पहले दौर की गिनती में फ्लावियो बोल्सोनारो से पिछड़ गए थे। उन्हें लग रहा था कि वे चौथी बार राष्ट्रपति नहीं बन पाएंगे, लेकिन दूसरे दौर की गिनती में उन्होंने बाजी पलट दी और जीत गए। इस बार उन्होंने बोल्सोनारो को हराया। पिछली बार उनके पिता को भी हराया था। लुला दा सिल्वा 2002 से 2010 तक लगातार दो बार राष्ट्रपति रहे। इसके बाद 2022 में भी जीते और अब जीत का नया रिकॉर्ड बनाया है।