एरोबिक्स और जुंबा सिखाने पर सम्मान
Loading story...

इंदौर। करीब 26 साल से निरोगी और ऊर्जावान बने रहने के लिए हजारों लोगों को एरोबिक्स और जुंबा सिखाने वाले धीरज कौशल और जितेन्द्र मेश्राम का सम्मान नगर निगम के समारोह में किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सभापति मुन्नालाल यादव, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया की मौजूदगी में समारोह हुआ।धीरज कौशल रेसीडेंसी गार्डन और जितेन्द्र मेश्राम मेघदूत गार्डन में सेहत की फिक्र रखने लोगों को मुफ्त ट्रेनिंग दे रहे हैं।