‘ऊपर तक बांटना पड़ता है पैसा’

· Indore

‘ऊपर तक बांटना पड़ता है पैसा’

इंदौर : नगर प्रतिनिधि। नगर निगम झोन-13 के उपयंत्री हर्ष गहलोत को रिश्वत लेते पकड़ा तो उसने बड़े अधिकारियों की ही पोल खोल दी है, जिसकी जांच की जा रही है।

नायता मुंडला के सौहेल पटेल की शिकायत पर गहलोत को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा था। फरियादी का टैंकर नगर निगम में अटैच है और एक लाख 12 हजार रुपए का बिल बकाया होने पर उसे पैसा दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। लोकायुक्त एसपी ने टीम बनाई थी। उस टीम ने हर्ष को पकड़ा तो वो ये कहने लगा कि ये तो आम बात है, ऊपर तक पैसा बांटना पड़ता है, इसलिए रिश्वत मांगी गई थी।

उसने बड़े अधिकारियों को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है, क्योंकि ऊपर तक पैसा बांटने की बात को लेकर शंका होने लगी है कि बड़े अधिकारियों का भी इसमें रोल है। इस मामले की जांच चल रही है। अगर सच्चाई सामने आई तो उन्हें भी तलब किया जा सकता है। मुलजिम को रिश्वत लेते पकड़ने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया था।