नेतन्याहू की कुर्सी हिली…

· Indore

इजरायल में चुनाव
इजरायल में चुनाव

तेल अबीब। इजरायल में संसदीय चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। प्रधानमंत्री बैजामिन नेतन्याहू की कुर्सी हिल गई है। उनके गठबंधन को 57 सीट मिल रही हैं। गादी-आइजन गठबंधन को भी 50 से ज्यादा आसपास सीट मिल रही हैं। दूसरे छोटे दल भी ताकतवर हुए हैं। 16 सीट इनके खाते में जा रही हैं।

इजरायली संसद में सत्ता के लिए 61 सीट जरूरी हैं। एक्जिट पोल में नेतन्याहू के गठबंधन की हार बताई थी। इक्का-दुक्का पोल में नेतन्याहू को आगे बताया था। उन पर आरोप लगा था कि सरकार की हां-में-हां मिला रहे हैं। इजरायली राजदूत रहे एलन पिंकस का कहना है कि अगर आइजन गठबंधन ने नेतन्याहू से हाथ मिलाया, तो जनता कभी माफ नहीं करेगी। सत्ता से बेदखल होने के मुहाने पर आए नेतन्याहू कुछ भी कर सकते हैं। दुश्मन से भी दोस्ती कर लेंगे।

इजरायल में मतदाता किसी नेता को नहीं, पार्टी को वोट देते हैं। चुनाव से पहले हर पार्टी अपने उम्मीदवार की सूची बनाती है। पार्टी को मिले वोट के आधार पर तय होता है कि संसद में कितनी सीट मिलेंगी।