‘बीफ खाता है’ चिढ़ाया तो छात्र ने फांसी लगाई
Loading story...

कोयंबटूर। आदिवासी समुदाय के स्कूल के छात्र ने परेशान होकर जान दे दी। कक्षा ग्यारहवीं के छात्र अकिलन (16) को स्कूल में उसके ही दो साथी छात्र चिढ़ाते थे, ‘बीफ खाता है।’ पुलिस ने के.के. नायडू हायर सेकंडरी स्कूल के क्लास-टीचर विजय कुमार, हेड मास्टर अरुण कुमार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
छात्र अकिलन के पिता लांड्री में काम करते हैं और मां घरों में। मां कौशल्या बाई ने बताया कि क्लास में टीचर ने पूछा था कि कौन-कौन बीफ खाता है? तो अकिलन खड़ा हो गया। उसके बाद से कक्षा के ही छात्र, उसके पीछे पड़ गए और चिल्लाते थे ‘बीफ खाता है।’ कौशल्या ने टीचर और हेड मास्टर पर आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी कुछ नहीं किया, रोका नहीं। अकिलन ने तंग आकर फांसी लगा ली।