धक्का लगने पर पीटा

· Indore

धक्का लगने पर पीटा

इंदौर. नप्र। चंदन नगर पुलिस ने संजय मंडलोई निवासी धार की रिपोर्ट पर त्रिलोक, साहिल और विक्की के खिलाफ केस दर्ज किया है। चंदन नगर कलाली के पास से फरियादी जा रहा था, तभी वो त्रिलोक से टकरा गया। इसी बात पर कहासुनी हो जाने पर मुलमिजों ने फरियादी के साथ मारपीट की। बियर की बोतल सिर पर फोड़ दी और डंडों से पीट दिया। उसे धमकाया कि इस बार तो बच गया है, आइंदा नहीं बच पाएगा। बताते हैं कि मुलजिमों की पहचान सीसीटीवी कैमरे के आधार पर हो पाई है।