पैरा-एशियन में भारत के पदक का शतक, आज 13 जीते
Loading story...

नागोया। पैरा-एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत ने पदकों का शतक पूरा कर लिया है। 25 सोने के तमगे, 32 चांदी और 43 तांबे के मिले हैं। चार सौ मीटर दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए संदीप ने सोना जीता। बैडमिंटन में नवीन शिव कुमार और नितेश ने कमाल किया है। नितेश ने प्रमोद भगत से सोना छीना है। आज का पहला तमगा तीरंदाज हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने डबल्स रिकर्व में चीन को हरा दिलाया। भारत ने पिछली दफा 108 पदक जीते थे... नया रिकॉर्ड बनता दिख रहा है।