चार विकेट दूर... भारत की जीत

· Indore

चार विकेट दूर... भारत की जीत

लिंकन। न्यू जीलैंड ए के खिलाफ सीरिज में भारत ने जबर्दस्त वापसी की है। मैच रोमांचक हो गया है। न्यू जीलैंड को 313 का टारगेट मिला था, लेकिन चाय तक भारत ने 132 रन पर छह विकेट चटका दिए हैं। आकिब नबी ने तीन को चलता किया है। बाकी तीन अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और वाशिंगटन सुंदर ने बांट लिए। कप्तान ध्रुव जुरैल ने लंच से ठीक पहले सुंदर को मौका दिया और उन्होंने क्रिस्टियन क्लार्क को चलता कर दिया। आखिरी सेशन में भारत को चार विकेट लेने हैं और न्यू जीलैंड के इकलौते खालिस बल्लेबाज कर्टिस 59 रन बना खेल रहे हैं। साथ देने फ्रेजर शीट आए हैं।