300 ~ का टिकट, 13 हजार का फटका!

· Indore

300 ~ का टिकट, 13 हजार का फटका!

स्ट्रासबर्ग। यूरोप के शहर स्ट्रासबर्ग घूमने पहुंचे भारतीय जोड़े वंचा और सक्षम से एक छोटी-सी बात छूट गई। नतीजा, करीब 300 रुपए के ट्राम टिकट पर 13 हजार रुपए का जुर्माना! यानी सफर छोटा, लेकिन सबक हजारों रुपये का। ट्रेवल वीडियो बनाने वाले इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया है।

वंचा ने बताया कि वे स्ट्रासबर्ग पहुंचे थे और अपने ठहरने की जगह यानी एयरबीएनबी तक जाने के लिए ट्राम पकड़नी थी। दोनों ने टिकट बेचने वाली मशीन से एक तरफ का टिकट खरीदा। उन्हें लगा कि टिकट खरीद लिया है, तो अब सफर करने में कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन कहानी में एक छोटा-सा पेंच बाकी था।

टिकट खरीदने के बाद उसे एक अलग मशीन पर टैप करके मान्य कराना भी जरूरी था। इस प्रक्रिया को अंग्रेजी में ‘वैलिडेट’ करना कहते हैं। जोड़े को इसकी जानकारी नहीं थी। वे बिना टिकट मान्य कराए ट्राम में बैठ गए।

दो स्टेशन बाद टिकट जांचने वाला अधिकारी आ पहुंचा। उसने टिकट देखा और नियमों के मुताबिक जुर्माना लगा दिया। दोनों ने सफाई दी कि वे जानबूझकर बिना टिकट सफर नहीं कर रहे थे और उनके पास यात्रा की बुकिंग के सबूत भी हैं। उन्होंने मदद के लिए अपने एयरबीएनबी के मालिक से भी संपर्क किया, लेकिन उनकी दलील काम नहीं आई। आखिरकार 300 रुपए के टिकट के लिए उन्हें करीब 13 हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ा।