किराये की राइफल से सोना जीत लिया

· Indore

किराये की राइफल से सोना जीत लिया

दस मीटर एयर राइफल में सोना जीतने वालीं मोना अग्रवाल ने पचास मीटर एयर राइफल में विश्व रिकॉर्ड के साथ पैरा एशियन गेम्स का दूसरा सोना जीत लिया। पांच साल पहले निशानेबाजी चुनने वालीं मोना ने दस मीटर एयर राइफल इसलिए चुनी की एकेडमी पास ही थी। दो साल तैयारी के बाद पचास मीटर में भी हाथ आजमाने की सोची। किराए की राइफल ली और तीस किलोमीटर स्कूटी से अभ्यास के लिए जाने लगीं। दूर की वजह से हफ्ते में तीन दिन ही जातीं, लेकिन दोनों में महारत हासिल कर ली।

चार महीना पहले मोना ने खुद की राइफल खरीदी, लेकिन जापान आने से पहले उसमें खराबी आ गई। फिर से किराए की राइफल ली और ऐसा निशाना साधा कि दूसरे सोने के साथ विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया। पचास मीटर 3पी में घुटने के बल, पेट के बल भी निशाना लगाना पड़ता हैं। बोलीं कि पहले कई दिनों तक दर्द होता था, लेकिन टे्रनिंग के बाद ताकत आई तो खड़े होकर निशाना भी सुधर गया।