पांच दिन में गई केटी की कुर्सी!

· Indore

पांच दिन में गई केटी की कुर्सी!

डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सचिव केटी जकारिया की कुर्सी पांच दिन में ही चली गई। पहली प्रेस कांफ्रेंस में लड़खड़ाने और खुद को वकील बताने पर उठे सवालों के बीच उन्हें पद से हटा दिया। मंगलवार को उन्होंने केवल तीन मीडिया संस्थानों के सवाल लिए। ज्यादातर समय वह पन्नों से ट्रंप सरकार की उपलब्धियां पढ़ती रहीं। अपने पति का जिक्र करते हुए उनके मुंह से ‘मेरे राष्ट्रपति’ निकल गया, जिसे उन्होंने तुरंत सुधार लिया, लेकिन यह चर्चा में रहा। इसके बाद उनकी वकालत को लेकर सवाल खड़े हो गए। उनके पास कानून की डिग्री है, मगर उन्होंने वकालत का लाइसेंस लेने के लिए जरूरी परीक्षा पास नहीं की। इंटरव्यू में दी गई सफाई से भी सवालों का सिलसिला नहीं थमा। ट्रंप ने मीडिया से कहा कि उन्होंने केटी को इस जिम्मेदारी पर दोबारा सोचने की सलाह दी थी।