इंजीनियर ने फांसी लगा ली

· Indore

इंजीनियर ने फांसी लगा ली

इंदौर : नगर प्रतिनिधि। सदर बाजार में रहने वाले धीरज रसाले ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धीरज ऑटो मोबाइल कंपनी का इंजीनियर था।

पहली मंजिल पर कल जब पत्नी कमरे में पहुंची तो वो फांसी पर लटका था। शोर मचाने पर रिश्तेदार दौड़कर आए और धीरज का शव नीचे उतारा। बताते हैं कि धीरज कल दोपहर में घर पहुंचा था और खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। सभी से उसने अच्छी बात भी की थी। कोई मन-मुटाव भी नहीं था, लेकिन फांसी पर लटका देख घरवाले भी हैरान हैं। धीरज के परिवार में पत्नी के अलावा मां और छोटी बहन है। धीरज की शादी एक साल पहले ही हुई थी। उसके पिता का निधन 17 साल पहले हो गया था। वो घर में इकलौता कमाने वाला था। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है।

जान से मारने की धमकी : आजाद नगर पुलिस ने सौहेल खान की रिपोर्ट पर रऊफ, उस्मान, नदीम और फैजान के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। मुलजिम ने जान से मारने की धमकी भी दी।