अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय गैंगस्टर

· Indore

अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय गैंगस्टर

वाशिंगटन। भारत के गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को एफबीआइ ने पकड़ लिया है। दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों में हत्या, रंगदारी और तस्करी के 30 से ज्यादा केस हैं। इंटरपोल ने 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। हरियाणा पुलिस ने ढाई लाख और दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपए इनाम रखा था। चार साल पहले हरियाणा में एक दिन में तीन हत्या के मामले में हिमांशु का नाम चला था। यू-ट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग भी इसी ने कराई थी। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग का दुश्मन है। एक और भगोड़ा नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ाया है। हिमांशु ने लॉस वेगस में ठिकाना बना रखा था। भारत की टीम ने अमेरिकी एजेंसी से मदद मांगी थी। आज उसे ला रहे हैं।