‘लंदन में पैसे देकर भीड़ लाए ध्रुव राठी’

· Indore

‘लंदन में पैसे देकर भीड़ लाए ध्रुव राठी’

लंदन। ‘’यू-ट्यूबर ध्रुव राठी ने लंदन में विरोध प्रदर्शन के लिए बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों को पैसा देकर बुलाया था।’’ भाजपा की ब्रिटेन और योरप इकाई के नेता कुलदीप सिंह शेखावत ने यह खुलासा किया।

कुलदीप ने कहा कि लंदन के प्रदर्शन में भारतीयों से ज्यादा संख्या में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी थे। 17-18 अक्टूबर को लंदन के पार्लियामेंट स्क्वेयर पर कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची की दोबारा जांच की मांग की थी, नारे लगाए थे।

शेखावत ने कहा कि ध्रुव राठी को लंदन भेजने और ठहराने का खर्च किसने किया, इसकी भी जांच की जानी चाहिए। लंदन में पीएम मोदी के समर्थकों ने भी ध्रुव राठी के प्रदर्शन के विरोध में अपना प्रदर्शन किया था।