यहां से वहां तक ‘छात्रों की गूंज…’

इंदौर, नगर प्रतिनिधि। शहर हो या गांव… गली हो या मोहल्ला… हर जगह राहुल गांधी की होने वाली ‘छात्रों की गूंज’ के लिए कांग्रेसी सक्रिय नजर आ रहे हैं।
बरसों बाद ऐसा हो रहा है, जब प्रदेश के शहर-शहर, गांव-गांव, गली-गली में हर जगह कांग्रेसी बैनर-पोस्टर लगाकर युवाओं को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बुलाने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस का सांसद तो एक भी नहीं है, लेकिन पुराने सांसद, विधायक, पूर्व विधायक से लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तन-मन-धन से आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात जुटे हैं।
जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदाशिव यादव ने ग्राम मिर्जापुर, असरावद, मोरोद माचल, माचला, उमरीखेड़ा में वरिष्ठ नेताओं के साथ जाकर छात्रों और युवाओं के फार्म भरवाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, गौसेवक और जिला कोषाध्यक्ष हितेश यादव, ग्रामीण प्रभारी अजय रघुवंशी, सांवेर प्रभारी पंकज वर्मा ने मांगलिया-शिप्रा क्षेत्र में बैनर-पोस्टर के साथ कार पर स्टीकर चिपकाकर छात्रों से ज्यादा से ज्यादा 19 सितंबर को होने वाले आयोजन में भाग लेने की अपील की और रजिस्ट्रेशन किया।
लसूडि़या मोरी में कांग्रेस नेता और राहुल गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदरसिंह नाना, अर्जुन पटेल तलावली, पूर्व पार्षद पति सुभाष सोलंकी, महेश पंचोली, एलडी बोरिया, माखन यादव, मकसूद खान ने छात्रों से मुलाकात कर आयोजन में आने की अपील की। शिप्रा ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पटेल, जयनारायण चौधरी, सोहन पटेल, डकाच्या सरपंच लखन पटेल, निर्मल पटेल, हितेश पटेल, लसूडि़या परमार से जय दीपक पटेल, अभिषेक पटेल, दीिलप परमार, सिलोटिया से जीवन पटेल, अमित पटेल लल्ला, निलेश पटेल, मांगलिया मंडलम और नगर कांग्रेस अध्यक्ष भक्तध्रुव अवस्थी, ललित यादव, जितेंद्र तोमर, ढाबली मंडलम अध्यक्ष मेहरबानसिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशवंत केलोदिया, जितेंद्र चौहान, धरमपुरी जैतपुरा में शरीफ पटेल, पूर्व सरपंच महिपालसिंह घर-घर जाकर छात्रों से अपील कर रहे हैं।