नगर निगम का ‘भाटा- प्रयोग’
Loading story...

इंदौर। नगर निगम ने जवाहर मार्ग से हरिसिद्धि चौराहे को जोड़ती सड़क जैसे-तैसे बना ली। यह चालू हो गई।अब इस सड़क पर नगर निगम ने बड़े-बड़े भाटे आड़े रख दिए। बीच में 3 - 4 गेप ऐसी दे दी कि टू व्हीलर निकल जाएं। मंशा है कि केवल टू व्हीलर ही उस पर निकलें और नई रोड तथा पंढरीनाथ से आने वाली गाड़ी खान नदी के किनारे से निकल जाएं। मंशा अच्छी है लेकिन ऐसे बदसूरत प्रयोग अस्थायी हो तो ठीक है। फ़िलहाल तो आँखों में तो खटक रहे हैं। देखना होगा कि इस भाटा प्रयोग निगम को कब तक भाता है, उसके अधिकारियों को कब तक समझ में आता है।