पकड़ी गांजे की बड़ी खेप...
Loading story...

इंदौर, नप्र। बड़गोंदा पुलिस ने कल अरहर की फसल के बीच गांजे की खेती का मामला पकड़ा है। पुलिस ने मदन पिता बाबूलाल निवासी नाहर खोह को पकड़ा है। उसके कब्जे से गांजे के 210 पौधे जब्त किए हैं, जिसकी कीमत तीन लाख रुपए बताई गई है। पुलिस लगभग एक किलोमीटर तक पैदल चली और उसके बाद कार्रवाई की गई। टीआई प्रकाश वास्कले के अलावा थाने के छह पुलिस कर्मचारी भी शामिल थे। कई दिनों से इस बात की शिकायत मिल रही थी कि गांजे की खेती हो रही है।