तहसीलदार का फर्जी आदेश
Loading story...

फर्जी पुलिस और एसडीएम के साथ ही फर्जी तहसीलदार का पोस्टर भी लगा गए हैं। विधिक-संसूचना लिखा है। तहसीलदार का नाम गायब है। बैंक का नाम-आदित्य बिरला हाउसिंग इंदौर भी हाथ से लिख दिया। ताले पर नकली सील-साइन लगा चलते बने।
मानवता नगर में रहने वाले कौशिक का बैंक से लेन-देन है, लेकिन आदित्य बिरला हाउसिंग फायनेंस लिमिटेड का जो नोटिस दीवार पर चिपका हैं, सांकेतिक कब्जे का है, जिस पर मुंबई-दिल्ली ऑफिस का पता तो है, इंदौर का गायब है। किसी का नंबर भी नहीं है। बैंक के कस्टमर केयर से जवाब मिला कि 6 बजे बाद मदद नहीं करते। कल फोन लगाना।