6 शादी… 3 पत्नी मांग रहीं तलाक!

· Indore

6 शादी… 3 पत्नी मांग रहीं तलाक!

इंदौर : सुनील दीक्षित। फैमिली कोर्ट में अजीब मामला आया है। जूनी इंदौर के लखन ने 6 शादी की... तीन पत्नी ने तलाक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक पत्नी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दस साल की सजा हुई। साढ़े चार साल से जेल में है। लखन मजदूर था। तीन पत्नियां साथ रहना चाहती हैं। बाकी तीन पिंड छुड़ाना चाहती हैं। दो पत्नियों के केस की सुनवाई फैमिली कोर्ट में चल रही है। जिसने रेप और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, वह पांचवीं पत्नी है। पांचवीं और छठवीं पत्नी ने अदालत से तलाक कराने की गुजारिश की है। चौथी पत्नी दूसरे जिले की है। उसने वहां केस कर रखा है। बताते हैं कि लखन ने दुष्कर्म केस के बाद भी एक शादी की थी। उसके दो माह बाद जेल चला गया। लखन की सभी छह पत्नियों के अधिकार से जुड़े पहलुओं पर कोर्ट में बात चल रही है। फिलहाल, मामला कानूनी पचड़े में उलझा है।