400 परिवार को खाना-पानी देंगी
Loading story...

बेंगलुरू। कलाकार रश्मिका मंदाना ने ऐलान किया है कि तीन माह तक 400 परिवारों का आटा, दाल-चावल मुहैया करवाऊंगी। अगले तीन माह… दूसरे 400 परिवार होंगे। साल भर मुहिम चलेगी। कोशिश यही है कि इससे जो बचत होगी, उसे ये लोग बच्चों की पढ़ाई और दूसरे जरूरी काम में लगा सकेंगे।
रश्मिका और पति विजय पहले भी कई बच्चों को गोद ले चुके हैं। उनकी पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। अब रश्मिका ने प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा शुरू किया है। आठ जगह खाना-पानी पहुंचाएंगी। 75 किलो चावल, 10 किलो आटा और 10 लीटर तेल देंगी। कह रही हैं कि आने वाली फिल्म ‘रणबाली’ के किरदार जय अम्मा से सीख मिली है। वो इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करती थीं। मैं भी छोटी-सी कोशिश कर रही हूं।