फ्रांस के 140 शहरों में आग, 2500 गिरफ्तार

पेरिस। आम के गुस्से ने पूरे योरप को हिंसा की चपेट में ला दिया है। आज सुबह भी कई जगह बवाल हुआ है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों ने कहा है कि दंगाइयों को छोड़ेंगे नहीं… कीमत चुकानी होगी। धरपकड़ शुरू कर दी है।
कल देर रात से गिरफ्तारी शुरू हो गई है। फ्रांस में दो हजार से ज्यादा को हिरासत में लिया है। फ्रांस के शहर मार्सेइ में कई इलाकों पर कब्जे की खबर है। कई जगह लूटपाट भी हुई है। मिलान में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई है। अल्बानिया में जम कर हंगामा है। एक शख्स का वीडियो आम हो रहा है, जो डंडा लिए लुटेरों से भिड़ रहा है। दुकानों को नुकसान पहुंचाने वालों को पकड़ रहा है। काडेन कॉडी नाम के अकाउंट से वीडियो साझा किया है। इस हिंसा में पांच लाख से ज्यादा लोग शामिल हैं।
पेरिस में आज सुबह आगजनी की खबर है। पुलिस-वैन को खाक कर दिया। दुकानों में तोड़फोड़ कर रहे लोगों को पुलिस ने रोका, तो झड़प हुई है। लिमोज में कई ऐतिहासिक इमारतों में आग लगाने की कोशिश की।
इटली में स्कूलों पर कब्जा कर लिया है। ग्रीस में संसद के सामने बैठ गए हैं। फ्रांस के 140 शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। अल्बानिया के प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगा जा रहा है। पीएम एदी रामा ने इंकार कर दिया है।