फ्रांस में महंगाई के खिलाफ आंदोलन, टाउन हॉल फूंका

पेरिस। फ्रांस में महंगाई के खिलाफ 5.5 लाख लोग सड़कों पर उतर आए हैं। भीड़ ने तोड़फोड़ की। आग लगाई, दुकानों को लूट लिया, सैकड़ों कारें और दूसरे वाहनों को आग लगा दी गई। इटली के मिलान और ग्रीस में भी बवाल हुआ है। अमेिरका को मदद और युद्ध में भागीदारी के खिलाफ नाराजी है। अमेिरकी विदेश मंत्री मार्को रूबीयो की यात्रा का विरोध हो रहा है। फ्रांस में कम वेतन और बढ़ती महंगाई के खिलाफ 17 अक्टूबर से लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। फ्रांस के लिमोज शहर में 143 साल पुराने टाउन हॉल (घंटाघर) को आग लगा दी गई। नकाबपोशों की टोलियां टाउन हॉल की खिड़कियां तोड़कर भीतर घुसी थी। इमारत की छत ढह गई है। आग से दीवारें कमजोर होकर गिरने जैसी हालत में हो गई हैं। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि 110 जगह रैलियां हो रही हैं, जिनमें 8 लाख से ज्यादा लोग शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों में छात्र, मजदूर और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हैं। ये पेंशन सुरक्षा, वेतन बढ़ाने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और महंगाई पर काबू पाने की मांग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सेबॉस्टियन लेकोर्नू और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने कहा कि सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।