121 गीतों की माला

· Indore

121 गीतों की माला

इंदौर। केकेसी क्लब और म्यूज टेंपल ने आज शाम जाल सभागार में 108 गायकों के 121 गीतों की अविरल गीतमाला रखी है। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश है। रेखा रावल के साथ अन्नू शर्मा, दीपक शर्मा, शोभा श्रीवास्तव और वैदेही पाराशर सुनाएंगी। कार्यक्रम सबके लिए खुला है। शाम छह बजे से सुनने-सुनाने का दौर शुरू होगा।