आज तो सोना-चांदी बरस रहा...

पैरा एशियन गेम्स में सुबह से पदकों की झड़ी लगी है। भारत ने चार सोने के तमगे जीत लिए हैं। बैडमिंटन में कमाल दिखाया है। शुरुआत तीरंदाजी से हुई। हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने डबल्स रिकर्व में चीन को 5-1 से हरा सोना जीत लिया। भावना और पूजा को महिला डबल्स रिकर्व चांदी मिली।
बैडमिंटन में दो सोने के तमगे हाथ लगे हैं। नवीन शिवकुमार ने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 36 मिनट में 21-9, 21-17 से हरा दिया। प्रमोद भगत और नितेश कुमार में भी सोने की जंग हुई, पर इस बार बाजी नितेश के हाथ लगी। प्रमोद को 21-18, 21-16 से हरा दिया। नित्या श्री और तुलसिमती मुरुगेसन को चांदी मिली है। संदीप ने 400 मीटर में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए सोना जीता है। 52.28 सेकंड का समय लिया। अजय कुमार को कांसा मिला। प्रमोद ने 1500 मीटर दौड़ में चांदी जीती। पदक का रंग बदल नहीं पाए। लॉन्ग जंप निमिषा ने 5.37 मीटर की छलांग के साथ चांदी जीती।