दलितों की हुनर स्कीम में 32 करोड़ ` का भ्रष्टाचार

· Indore

दलितों की हुनर स्कीम में 32 करोड़ ` का भ्रष्टाचार

भोपाल। मध्यप्रदेश में दलितों (शेड्यूल कास्ट) के लिए शुरू की गई हुनर योजना में 32 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप है। सीखा किसी ने और नौकरी किसी और की लगवा दी गई। अलग-अलग इलाकों में 34 एजेंसी को जिम्मेदारी दी थी। उसमें ट्रेनिंग, नौकरी सब शामिल था।

चार बार सरकारी पैसा आया, लेकिन बंदरबांट होती रही। 2020-21 में 12 करोड़ रुपए, 2022 में 16 करोड़ रुपए आए। इसके बाद दो बार 2-2 करोड़ रुपए जारी हुए। रखरखाव और मशीन खरीद में भी भ्रष्टाचार का आरोप है। म.प्र. एंप्लायमेंट एंड ट्रेनिंग काउंसिल के अधिकारियों पर भी सवाल हैं। जिन युवाओं ने काम सीखा है, उनमें से कई ने मोर्चा खोल दिया है। संतोष कुमार साकेत, रचना गोयल सहित कई युवा, आंदोलन का कह रहे हैं। नियुक्ति-पत्र में भी हेरफेर की शिकायत है। मुख्यमंत्री मोहन यादव से दखल की मांग की जा रही है।