बहू सरपंच… तो सास ने 20 लाख ` की जमीन दे दी
Loading story...

भीलवाड़ा। राजस्थान में परिवार ने बहू की कामयाबी के लिए 20 लाख रुपए की जमीन दान की है। सास रामप्यारी देवी की पहल पर ये सब हुआ है। कोटड़ी तहसील के अखेपुर गांव में रतन देवी जाट ने सरपंच चुनाव जीता। परिवार इतना खुश हुआ कि विकास के लिए निजी संपत्ति दान कर दी।
पति भवानी ने बताया कि करवा-चौथ से अच्छा मौका नहीं हो सकता था। एक एकड़ से ज्यादा जमीन हमने गांव के रास्ते के लिए दी है। किसानों को मंडी तक जाने के लिए परेशान होना पड़ता था। अब वहां सामुदायिक भवन भी बनेगा। तहसीलदार रमेशचंद्र मीणा ने बताया कि रास्ते से ज्यादा भवन की जरूरत थी। सरपंच के परिवार ने सब औपचारिकता पूरी कर दी है। पूरे इलाके में उनकी तारीफ हो रही है… मिसाल बन गए हैं।