पाकिस्तानी मंत्री को भारत का न्यौता
Loading story...

नई दिल्ली। पाकिस्तान के मंत्री औरंगजेब खान खिची भी, उन मेहमानों में शामिल हैं, जो 20-22 नवंबर को यहां आ रहे हैं। ‘सिविलाइजेशनल डॉयलाग फोरम’ का आयोजन हो रहा है, जिसमें 10 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। पाकिस्तान को भी न्यौता भेजा है।
यह आयोजन भारत सरकार के संस्कृति और विदेश मंत्रालय साथ कर रहे हैं। कहा जाता है, प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर हो रहा है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय धरोहर और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खिची को निमंत्रण भेजा है।