‘खुदकुशी करने वाले किसानों के अंतिम संस्कार में नहीं जाएं’

बुलढाणा। महाराष्ट्र के शिवसेना (शिंदे) के विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा है कि खुदकुशी करने वाले किसानों के अंतिम संस्कार में लोग नहीं जाएं।
दो दिन पहले प्रकाश आंबेडकर के बयान पर सवाल किया गया था, जिसमें किसानों को नालायक कहा था। गायकवाड़ ने इसके बाद विवादास्पद बयान दिया और कहा कि किसानों को आत्महत्या नहीं करना चाहिए। अपनी समस्याएं इलाके के विधायकों, सांसदों को बतानी चाहिए, ताकि उन्हें हल किया जा सके। गायकवाड़ ने कहा कि किसान तो खुदकुशी कर लेता है, लेकिन उसके परिवार को बाद में कितनी परेशानी होती है। जीवन भर समस्याओं को झेलना पड़ता है, यह समझना चाहिए। किसान के अंतिम संस्कार में भी नहीं जाने का मतलब यह बताया गया है कि जिसका अंतिम संस्कार नहीं होगा, उसके शरीर को चील-कौवे भी नहीं खाएंगे। गायकवाड़ ने कहा कि किसानों को कम से कम अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी मौत से उनका जीवन बर्बाद हो जाएगा।