जामा मस्जिद में जैन तीर्थंकर की मूर्ति

· Indore

जामा मस्जिद में जैन तीर्थंकर की मूर्ति

भरूच। 14वीं सदी में बनी भरूच की जामा मस्जिद के तहखाने में जैन तीर्थंकर मल्लिनाथ की मूर्ति मिली है। हाइकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर पूछा है कि मूर्ति तहखाने में कब से थी। मस्जिद में जैन तीर्थंकर की मूर्ति पाए जाने का विवाद हाइकोर्ट पहुंच गया। कोर्ट ने कलेक्टर, मस्जिद ट्रस्ट और गुजरात सरकार को नोटिस देकर दो नंवबर को हाजिर होने का आदेश दिया है। जैन समाज का कहना है कि जैन तीर्थ स्थल को तोड़ कर मस्जिद बना ली गई। कोर्ट ने मस्जिद का 700 साल का इतिहास भी पेश करने का कहा है। मस्जिद में जैन तीर्थ होने के सबूत के बतौर धार्मिक चिन्हों की नक्काशी भी पाई गई है। जैन समाज के संतों ने कहा कि यहां समड़ी विहार जैन तीर्थ था।