रंगवासा में रावण के मुंह का दहन
Loading story...

राऊ। म रंगवासा में होल्करकालीन गरबा महोत्सव हुआ। पूरी रात गरबे और देवी-देवताओं की सवारियां निकलीं। सुबह रावण के मुख का दहन किया गया। दशहरे के दूसरे दिन से होने वाले इस पांच दिनी आयोजन में पुरुष कलाकार गणपति, शिव-पार्वती और अन्य देवी-देवता बनकर शामिल होते हैं। चौसठ धाम दुर्गा की सवारी और देवियों का नृत्य खास रहा। गांव में मेले जैसा माहौल रहा। आयोजन 11 सदस्यीय गरबा कमेटी ने कराया।