बापू के पोते ने अमेरिका में जीती जमीन की लड़ाई

सूरत। महात्मा गांधी के दिवंगत पोते कनु गांधी और पत्नी शिवा गांधी को अमेरिका में जीत मिली है। वर्जीनिया में 30 एकड़ जमीन के मामले में कोर्ट का फैसला अब आया है। दंपती ने 1987 में वर्जीनिया में जमीन खरीदी थी। 2018 में इसे धर्मार्थ ट्रस्ट को दान कर दिया।
कारोबारी ग्रेगरी ब्लैक ने मालिकाना-हक का दावा किया… जमीन पर कब्जा कर लिया। मामला कोर्ट में गया। सूरत के ट्रस्टी ने अदालत में लड़ाई लड़ी। अब कोर्ट ने ट्रस्ट के हक में फैसला सुनाया है। ब्लैक को संपत्तिछोड़ने का आदेश दिया है। उस पर कार्रवाई भी हो सकती है। ट्रस्ट के वकील परिमल देसाई ने बताया कि अमेरिका में कानूनी जानकार और एआइ तकनीक की मदद से जीत मिली है।
कब्जा करने वाले को 11 हजार डॉलर चुकाने का आदेश भी दिया है। करीब दो साल लड़ाई चली है। ट्रस्ट के नाम पर झूट फैलाया था… छवि खराब करने की कोशिश भी हुई। आखिरकार सच जीत गया।