म.प्र., राजस्थान, गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट
Loading story...

भोपाल/जयपुर। राजस्थान और मध्यप्रदेश में मानसून की हलचल फिर बढ़ गई है। बंगाल की खाड़ी से बना लो-प्रेशर सिस्टम दक्षिण राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात पर छाया है। राजस्थान के बीस और मध्यप्रदेश के इंदौर-उज्जैन संभाग के कई जिलों में बारिश हो सकती है। डूंगरपुर और बांसवाड़ा में पांच इंच बारिश हुई। झालावाड़ में तीन इंच दर्ज की गई। लो-प्रेशर एरिया गुजरात से राजगढ़, दमोह होते हुए राउरकेला और दीघा तक है।