‘खसम पूजन दिवस’ धीरेंद्र शास्त्री बोले

· Indore

‘खसम पूजन दिवस’ धीरेंद्र शास्त्री बोले

छतरपुर। धीरेंद्र शास्त्री ने करवा-चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ कहा है। बोले कि एक दिन तो पूजा करती हैं, लेकिन 364 दिन ताने मारती हैं। शिवपुरी के करैरा में कार्यक्रम कर रहे थे। एक शख्स ने पूछ लिया कि मेरी शादी नई-नई है… क्या पत्नी व्रत रख सकती है… तो शास्त्री ने जवाब दिया- एक दिन के लिए लंबी उम्र की बात होगी, बाकी तो तुम्हें सुनते ही रहना है। फिर समझाया कि जो भाव एक दिन के लिए है, वो साल भर रहना चाहिए। प्रेम और सम्मान दोनों तरफ से हो, तो रिश्ता अच्छा माना जाता है। टीवी पर भी शास्त्री ने यही बात दोहराई। कहा कि करवा-चौथ का नाम हमने बदल दिया है।