प्यार बनाए रखने का नुस्खा…

· Indore

प्यार बनाए रखने का नुस्खा…

भाग्यश्री ने काम और घर की भागदौड़ में समय नहीं निकालने वाले जोड़ों को तरीका सुझाया है। उन्होंने इसे ‘2-2-2’ नाम दिया है। इसमें हर दो हफ्ते में साथ बैठना, साथी की दो अच्छी बातें कहना और दो मिनट बिना बोले एक-दूसरे की आंखों में देखना शामिल है।

उनका कहना है कि साथ कॉफी पीने या खाना खाने जाएं तो फोन अलग रख दें। उस समय न ऑफिस की बात हो न घर या काम, बस एक-दूसरे को सुनें। काउंसलर चेतना.एम के मुताबिक यह करीब आने का तरीका हो सकता है, मगर हर रिश्ते पर लागू होने वाला वैज्ञानिक फॉर्मूला नहीं है। बाहर जाना मुमकिन न हो तो घर पर साथ खाना या थोड़ी देर टहलना भी मौका दे सकता है। जरूरी है कि दोनों को लगे कि उनकी बात सुनी और समझी जा रही है।