न पढ़ते, न काम करते… भोपाल, ग्वालियर के युवा
Loading story...

भोपाल। मध्यप्रदेश में 22 फीसद युवा ऐसे हैं, जो न पढ़ते हैं, न काम करते हैं। 15 से 29 की उम्र वाले… यहां-वहां वक्त खराब कर रहे हैं। भोपाल और ग्वालियर का हाल सबसे बुरा है। यहां का औसत मध्यप्रदेश से भी ज्यादा है। इन दोनों जिलों में करीब 30 फीसद युवा न पढ़ रहे हैं, न कुछ काम कर रहे हैं।
भोपाल का औसत 29.3 फीसद और ग्वालियर का 29.7 फीसद है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर और धार भी टॉप-10 में हैं। इंदौर के 23 फीसद युवा न पढ़ रहे हैं और न ही काम कर रहे हैं।
धार में यह 17 फीसद के आसपास है। इस मामले में डीएविवि की प्रोफेसर रेखा आचार्य कह रही हैं कि दो अलग-अलग वजह हो सकती हैं। पहली तो यह कि पढ़ लिए हैं, लेकिन हुनर नहीं है, इसलिए नौकरी नहीं लगी। कुछ युवा ऐसे भी हैं, जो मन-मुताबिक नौकरी नहीं मिलने के कारण बेरोजगार घूम रहे हैं।