नर्मदा में मिट्टी के पहाड़

· Indore

नर्मदा में मिट्टी के पहाड़

सरकारी कब्जे के अलावा मामला अवैध खोदाई का भी है, लेकिन जिला खनिज अधिकारी राकेश कनेरिया की मानें तो जब तक मिट्टी बेच नहीं रहे हैं, नर्मदा किनारे कितना भी खोद सकते हैं। एनजीटी नियमों के मुताबिक नर्मदा के किनारे तीन सौ मीटर दायरे में खोदाई नहीं कर सकते और यहां सवा हेक्टेयर का इलाका चालीस फुट तक खोद दिया है। मिट्टी नर्मदा के बहाव क्षेत्र में फैंक दी है। इतनी कि बड़े-बड़े टीले बन गए हैं। मामले में एफआइआर होना चाहिए, लेकिन मप्र प्रदूषण बोर्ड चुप है।