मोबाइल हेक कर आठ बार ट्रांजेक्शन

मानपुर पुलिस ने विमल कैलाश वर्मा (33) निवासी सिहोदखेड़ी गांव की रिपोर्ट पर अज्ञात मुलजिम के खिलाफ केस दर्ज किया है। वर्मा का 9 सितंबर को दोपहर में 3 से 4 बजे के बीच मोबाइल हेक कर लिया गया। इस दौरान उनके खाते से आठ बार ट्रांजेक्शन हुआ। करीब 80 हजार रुपए निकाल लिए। वर्मा ने सायबर पुलिस को शिकायत की थी, जहां से मामला थाने भेजा गया। कल एफआईआर दर्ज कर ली है। इसी तरह देपालपुर पुलिस ने मोहम्मद गुलरेज फारुकी (41) निवासी आजाद मार्ग देपालपुर की रिपोर्ट पर अज्ञात मुलजिम के खिलाफ केस दर्ज किया है। 6 सितंबर को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक फरियादी का मोबाइल हेक कर लिया गया। उसके खाते से 30 हजार 581 रुपए ट्रांसफर कर लिए।
लोग लापरवाह हैं… : आए दिन सायबर ठगी के मामले हो रहे हैं। पुलिस ने जागरूकता के लिए अभियान चला रखा है। मोबाइल टोन जागरूक करने के लिए लगा रखी है। इसके बावजूद रोज लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। खास बात ये है कि ठगी का शिकार पढ़ा-लिखा वर्ग हो रहा है। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर और रिटायर अफसर शामिल हैं। बार-बार पुलिस कहती है कि कानून में डिजिटल अरेस्ट का प्रावधान नहीं है, फिर भी लोग शिकार हो जाते हैं।