बुरहानपुर के बच्चे ने इनाम में जीती 50 लाख की कार

· Indore

पिछले साल गरबा में कूपन लिया था
पिछले साल गरबा में कूपन लिया था

बुरहानपुर। पिछले साल दादी के साथ गरबा देखने गए बच्चे को इनाम में महंगी कार खुली है। बुरहानपुर के सीलमपुरा में रहने वाली किरण रायकवार ने बताया कि मेदांश और मैं गरबा देखने गए थे।

वहां कूपन बंट रहे थे। हमने भी एक ले लिया। 200 रुपए का था। मेदांश के नाम पर ही लिया था। दो दिन पहले खबर आई कि टोयोटा के शोरूम आ जाइए… इनाम खुला है।

मैं अकेली ही गई। लगा था कि छोटा-मोटा इनाम मिलेगा। वहां बताया कि फॉर्च्यूनर खुली है। मैंने लड़के को फोन कर कहा, तो उसने टाल दिया। बोला कि ठीक से पता करो। मैं आ नहीं पाऊंगा, कुछ काम है। मैंने फोन पर शोरूम वालों की बात कराई तो उन्होंने कार का बताया। फिर पूरा परिवार आ गया। फॉर्च्यूनर का नया वाला टॉप मॉडल दिया। ढोल-नगाड़े से घर ले गए।